बिलासपुर ब्रेकिंग न्यूज़ -हाइवा ने मासूम को कुचला, खौफनाक मौत :रेत लेकर जा रहा था तेज रफ्तार वाहन.

सच तक इंडिया रायपुर बिलासपुर में तेज रफ्तार हाइवा ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रेत के अवैध उत्खनन के चलते हादसा होने का आरोप लगाकर लोगों ने बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया है। इसके चलते पिछले ढाई घंटे से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है और वाहनों की कतार लग गई है। घटना मुख्यता कोनी थाना क्षेत्र की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्राप्त जानकारी के अनुसार , कछार निवासी चैतराम खूंटे प्राइवेट जॉब करता है। उसका चार साल का बेटा निखिल खूंटे गुरुवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 8 बजे रेत लेकर जा रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बच्चे को चपेट में ले लिया। इस हादसे में निखिल पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद जब तक लोगों की भीड़ जुटी, इससे पहले ही आरोपी चालक हाइवा खड़ा कर मौके से फरार हो गया। देखते ही देखते लोगों का आक्रोश बढ़ गया और सभी ने एकजुट होकर बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाइवे में स्थित सेंदरी पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया।
समझाइश देती रही पुलिस, अड़ी रही भीड़
नाराज लोगों का कहना था कि सेंदरी और कछार में रेत के अवैध उत्खनन से ही हादसे हो रहे हैं। कई बार शासन-प्रशासन से शिकायत की गई। जिसके बाद भी अवैध उत्खनन नहीं रुक रहा है और लोगों की जाने जा रही है।



