छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन

सच तक इंडिया रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का आज तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। 89 वर्षीय नंदकुमार बघेल का निधन सुबह करीब 6 बजे हुआ है, नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे और बीमारी की वजह से कमजोर हो गये थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहां पिता के निधन की खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे से वापस लौट रहे हैं, वे दोपहर 1:40 की फ्लाइट से वापस राजधानी रायपुर लौटेंगे। वहीं नंदकुमार बघेल का अंतिम संस्कार 2 दिन बाद हो सकने की संभावना व्यक्त की जा रही है क्योंकि भूपेश बघेल की छोटी बहन भारती बघेल जो अमेरिका में रहती है उनके छत्तीसगढ़ लौटने के बाद ही अंत्येष्टि कार्यक्रम किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बघेल परिवार के गृह ग्राम कुरूद डीह में 10 जनवरी को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को शांतिनगर स्थित पाटन सदन में रखा जायेगा।

Related Articles

Back to top button