पुरी में चंदन यात्रा में आतिशबाजी के दौरान भीषण हादसा, पटाखों में विस्फोट से झुलसे कई श्रद्धालु; कुछ की हालत गंभीर

सच तक इंडिया रायपुर पुरी।पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा के दौरान बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान पटाखों में विस्फोट से कई श्रद्धालु झुलस गए हैं। पुलिस ने कहा है कि सभी घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राज्य सरकार ने उठाई घायलों के इलाज की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से घायलों का खर्च भी वहन करेगी
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी घटना पर जताया दुख
मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के इलाज का पूरा खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी घटना पर दुख जताया।


