छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

पहली बार किसी संगीत कार्यक्रम में एक ही परिवार की तीन पीढिय़ों ने गाया गाना

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। नीरवंदन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा मायाराम सुरजन सभागार में संगीत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें रायपुर के अलावा बिलासपुर, मल्हार, कोरबा और बलौदाबाजार से आए गायकों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आकर्षण रहा छत्तीसगढ़ के जसगीत गायक दुकालू यादव की उपस्थिति जिन्होंने उपस्थित श्रोताओं की मांग पर अपनी प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त सम्भवत: पहली बार किसी संगीत कार्यक्रम के मंच पर एक ही परिवार की तीन पीढिय़ों ने अपनी गायन प्रस्तुति दी। रायपुर निवासी कवि, साहित्यकार एवम समाजसेवी छबिलाल सोनी जी अतिथि गायक के रूप में शामिल हुए साथ ही उनके पुत्र मुकेश सोनी एवम पोते अनिकेत सोनी ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
ग्रुप डायरेक्टर वंदना तिवारी एवं नीरज पांडे ने बताया कि यह उनके ग्रुप का सातवां आयोजन रहा जिसमें पूर्व आयोजन की तरह इस बार भी नए गायकों को उनकी प्रतिभा को सामने लाने अवसर दिया गया। ग्रुप का आगामी आयोजन 18 सितम्बर को मायाराम सुरजन सभागार में ही आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान नए पुराने लगभग 50 गीतों की प्रस्तुति दी गई जिसमें अंत तक श्रोता झूमते रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी, साहित्यकार, कवि लक्ष्मीनारायण लाहोटी, छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार गोल्डन साहू सहित नगर के विभिन्न म्यूजिकल ग्रुप के संचालक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button