छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

दंतेवाड़ा-नारायणपुर मुठभेड़ : IG सुंदरराज ने बताया – सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ 30 लाख के 16 इनामी नक्सलियों को किया ढेर

सच तक इंडिया रायपुर दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली, इस ऑपरेशन में जवानों ने 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस सफलता के बाद बस्तर पुलिस IG सुंदरराज पी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस ऑपरेशन की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने बताया कि मारे गए 31 नक्सलियों में 18 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल है। इसमें से 14 नक्सलियों की शिनाख्त हुई है, जबकि अन्य की पहचान की कोशिश जारी हैं। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ 30 लाख के इनामी नक्सली भी शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस्तर पुलिस IG सुंदरराज पी ने बताया कि इस ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों में 25 लाख रुपये की इनामी नक्सली नीति उर्फ उर्मिला भी शामिल है, जो डीकेएसजेडसी की सदस्य और पूर्वी बस्तर इंचार्ज थी। इसके अलावा, 8 लाख की इनामी डीवीसीएम और पीएलजीए कंपनी नंबर 6 के नौ कैडर भी इस मुठभेड़ में मारे गए। अब तक 15 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है।

मारे गये नक्सलियों के नाम और पद

नीति, DKSZC

सुरेश सलाम, डीवीसीएम

मीना माडकम, डीवीसीएम

अर्जुन PPCM, पीएलजीए कंपनी 6

सुंदर PPCM, पीएलजीए कंपनी 6

बुधराम, PPCM पीएलजीए कंपनी 6

सुक्कू, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6

सोहन, एसीएम, बारसूर एसी

फूलो, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6

बसंती, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6

सोमे, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6

जमीला उर्फ बुधरी, PM, पीएलजीए कंपनी 6

रामदेर, एसीएम

सुकलू उर्फ विजय एसीएम

जमली एसीएम

सोनू कोर्राम, एसीएम अमदेयी

मुठभेड़ के दौरान बरामद हथियार

बता दें कि मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने एक LMG, चार AK-47, छह SLR, तीन INSAS, और दो .303 रायफल सहित कई अन्य हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा, भारी मात्रा में ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं, जो इस ऑपरेशन को एक बड़ी सफलता के रूप में दर्शाता है।

बस्तर पुलिस IG सुंदरराज पी ने बताया कि सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम, जिसमें दंतेवाड़ा और नारायणपुर के डीआरजी और एसटीएफ शामिल थे, ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इन्हें पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी नंबर 6, और इंद्रावती एरिया कमिटी के नक्सलियों की मौजूदगी की पक्की सूचना मिली थी। इसके बाद 3 अक्टूबर को ऑपरेशन शुरू किया गया और 4 अक्टूबर की दोपहर को नेंदूर-थुलथुली के जंगल में मुठभेड़ हुई।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पूर्वी बस्तर डिवीजन के नक्सलियों में भय का माहौल है। उन्होंने क्षेत्र के मूल निवासियों से अपील की कि वे नक्सलवाद का त्याग कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ें। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने कहा कि वर्ष 2024 में नक्सली संगठन को सुरक्षा बलों द्वारा कई बड़े झटके दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button