छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचला-तीनों की मौत, टुकड़ों में बंटी लाश, हड्डियां हो गई चकनाचूर

सच तक इंडिया रायपुर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार को बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। युवक बाइक से दूर जाकर गिरे, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। मामला घुमका थाना क्षेत्र के मुरमुंदा तिराहा का है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में भुवन यादव (30), तुलेश्वर यादव (26) और नारद यादव (30) शामिल है। तीनों मुरमुंडा गांव के रहने वाले थे। तीनों युवकों की हड्डियां चकनाचूर हो गई है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक बेमेतरा की ओर से आ रहा था, जैसे ही मुरमुंदा तिराहा के पास पहुंचा, बाइक सवारों को रौंद दिया। तीनों की लाशें टुकड़ों में बंट गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तीनों के शवों को एंबुलेंस के जरिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज मॉर्च्यूरी भेजा गया। शवों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद आज उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में थाना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि जब वह अपनी टीम के साथ पहुंचे तो सड़क पर खून ही खून बिखरा पड़ा था। ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button