क़ृषि व्यापार एवं रोजगारछत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

उपभोक्ता आयोग के आदेश पर महिला को मिलेगा 2.5 करोड़ का बीमा दावा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर- पति की मौत के बाद पत्नी ने 2.5 करोड़ रुपये की जीवन बीमा राशि के लिए दावा किया, लेकिन बीमा कंपनी ने पुरानी पालिसी की जानकारी छिपाने का आरोप लगाकर भुगतान से इन्कार कर दिया। कंपनी ने प्रीमियम तक वापस कर दिया, लेकिन जिला उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को ब्याज सहित पूरी बीमा राशि चुकाने का आदेश दिया है। मामला आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का है।

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की अतिरिक्त पीठ के अध्यक्ष प्रशांत कुंडू और सदस्य डा. आनंद वर्गीस ने कंपनी को आदेश दिया है कि वह 45 दिनों के भीतर मृत बीमित की पत्नी टीना राठौर को 2.5 करोड़ रुपये, सेवा में कमी के लिए दो लाख रुपये और वाद व्यय के 20 हजार रुपये का भुगतान करे। तय समय में भुगतान नहीं करने पर पूरी आदेशित राशि पर सात प्रतिशत सालाना ब्याज भी देना होगा। बता दें बीमा कंपनी ने आयोग में 2.5 करोड़ रुपये के परिवाद को लेकर जिला आयोग के अधिकार क्षेत्र पर भी आपत्ति उठाई थी। आयोग ने इसे खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि क्षेत्राधिकार का निर्धारण बीमा पालिसी के कुल बीमित मूल्य के बजाय चुकाए गए 43,075.90 रुपये के प्रीमियम के आधार पर किया जाएगा। इस आधार पर जिला आयोग को मामले की सुनवाई का अधिकार प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button