छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छठी समारोह के भोज में जहर घुला! फूड पॉइजनिंग से पांच बच्चों की मौत, कई की हालत गंभीर

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारायणपुर। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत डूंगा के गोट गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में पांच मासूम बच्चों की मौत हो गई। छठी समारोह में आयोजित सामूहिक भोज के बाद अचानक दर्जनों लोग उल्टी-दस्त और बेहोशी की चपेट में आ गए। कई बच्चों और ग्रामीणों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में आयोजित भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया था। भोजन करने के कुछ ही घंटे बाद उल्टी, दस्त और चक्कर आने के लक्षण दिखाई देने लगे। दुर्गम क्षेत्र होने की वजह से बीमारों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाना मुश्किल साबित हुआ। तब तक पांच बच्चों की मौत हो चुकी थी। कई अन्य को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नारायणपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Related Articles

Back to top button