छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

गोधाम योजना का आभार और संघ का कार्यकर्ता स्व विनोद देवांगन जी को संघ की ओर से सहयोग राशि 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बालोद : छग पशुधन विभाग में कार्याधारित मानदेय पर कार्य कार्य करने वाले कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता मेत्री और गौसेवक ने अपने जिला बालोद का मासिक बैठक झलमला के गंगामैया मंदिर में संपन्न हुआ जिनमे रायपुर के प्रमुख श्रीचंद्रशेखर सिंह राजपूत राजनांदगांव के प्रमुख श्री धर्मेश अटनागर जी के मार्गदर्शन में शानदार बैठक हुआ । जिला बालोद संघ की ओर से आए हुए दोनों अतिथि का पुष्पहार तिलक लगाकर पूरे जिला बालोद ने स्वागत किया । हमारे आए दोनो अतिथियों के द्वारा दिवंगत देवांगन जी को श्रद्धांजलि दिया गया साथ ही पूरे जिला से भी दिया गया । संचालन बालोद के कार्यवाहक अध्यक्ष किशोर साहू और राधेश्याम साहू जी ने किया अपने शब्दों कहा कि आज जिस तरह से देवांगन जी ने बालोद जिला का नाम रौशन पूरे छग संघ में रखा है जिसे भूलना मुश्किल है l सभी को एक साथ लेकर चलना और सभी के सुख दुख में सहयोग करते थे इनके बिना हमारा जिला अधूरा है । रायपुर से आए चंद्रशेखर सिंह राजपूत जी ने भी देवांगन जी के ऊपर प्रकाश डाला और कहा कि आज जिला बालोद को सशक्त संघ बनाने का श्रेय जो किया है वो देवांगन जी है हमारे समस्या को शासन प्रशासन तक रखने का सबसे ज्यादा प्रयास किए थे । उन्हें भूल पाना मुश्किल है हमेशा याद करते रहेंगे । आज मुख्यमंत्री जी ने गौमाता की पीड़ा को समझा और गोधाम योजना को लाया गया हमारे जिला बालोद संघ की ओर से और पूरे छत्तीसगढ़ संघ की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी का बहुत आभार व्यक्त करते हैं जो गौ माता के लिए संरक्षण का कार्य किया है आज छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग का भी हम धन्यवाद देंगे जो गौसेवा आयोग ने पहल किया जिनमें छग गौसेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल जी संरक्षक संत श्री राम बालक दास जी महाराज जी का भी हम हमारे संघ पूरी छत्तीसगढ़ संघ की ओर से आभारी व्यक्त करते हैं की हमारी 25 वर्षों की समस्या को हल किया है क्योंकि आज हम सभी पशुधन विकास विभाग का कार्य करते हैं पर एक निश्चित मासिक वेतनमान नहीं मिल पा रहा था और गोधाम योजना लाने के बाद हमारे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दिया गया और सभी गोधाम में लेने का आश्वासन मिला इस तरह से छत्तीसगढ़ सरकार और गौसेवा आयोग को हम लोग धन्यवाद देते हैं । राजनादगांव से धर्मेश अटनागर जी ने कहा कि गोधाम की शुरुआत राष्ट्रीय राजमार्ग हाइवे से होना है क्योंकि सबसे ज्यादा गौमाता की एक्सीडेंट होना ताकि इस योजना में संरक्षण मिले । आज हम लोगो का मासिक मानदेय मिलना जो कभी सपना हो गया था । जिस तरह से जिला बालोद ने हम लोगो को बुलाकर सम्मान दिया उनके लिए आभार व्यक्त करता हु । और यहां सभी सदस्य की तालमेल एकता को नमन करता हूँ।

अंत में आए हुए सभी साथियों का आभार जिला कोषाध्यक्ष राधे श्याम साहू ने कहा कि हमेशा जिला बालोद एकता की मिशाल है आज राजपूत जी अटनागर जी को धन्यवाद दूंगा जो हमारे जिला को मनोबल बढ़ाया । हमारे जिला की ओर से देवांगन जी की सहयोग राशि में 11101=00 ग्यारह हजार एक सो एक रुपए का प्राप्त हुआ एवं मुकेश साहू जी की सहयोग में 5551=00 पांच हजार पांच सो इंकवन रुपए प्राप्त हुए । इस जिला की बैठक में शामिल होने वाले निम्न ब्लाक के प्रमुख सदस्य थे। बालोद से दुष्यंत साहू नारद साहू गोचंद्र मांडवी अश्वनी कुमार हेमंत साहू गुरुर से योगेश सेन दौलत साहू दिलीप यादव पूरन साहू लिलेश्वर साहू गुंडरदेही से तिलक सिंह कपिल राम ओम प्रकाश यादव पुरुषोत्तम तरुण कुमार डोंडी से दीनदयाल गोडे मोहित हिरवानी रेखराम निषाद संतोष कुमार श्रीराम अरकरे डौंडिलोहारा से किशोर साहू सुनहरे निषाद यशवंत मांडवी गणेशाराम नारायण रावते इत्यादि सभी लोग जिला बैठक में उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button