गांजा के साथ आरोपी जितेन्द्र साहू गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी तारतम्य में दिनांक 04.04.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत स्थित रेलवे स्टेशनपारा मांढर में एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जितेन्द्र साहू निवासी मांढर विधानसभा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखंे थैला की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी जितेन्द्र साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *670 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 7,200/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 205/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी– जितेन्द्र साहू पिता शिवलाल साहू उम्र 40 साल निवासी रेल्वे स्टेशनपारा मांढर थाना विधानसभा रायपुर।



