छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
कोरबा में सीमेंट चोरी करने वाला गैंग पकड़ाया, 400 बोरी सीमेंट और 2 ट्रैक्टर जब्त

सच तक इंडिया रायपुर कोरबा। कोरबा पुलिस ने सीमेंट चोरी करने वाले एक गिरोह के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। गैंग से पुलिस ने 400 बोरी चोरी का सीमेंट भी बरामद किया है। इस गैंग ने ही 30 अक्टूबर की रात रेलवे लाईन के काम में लगी जेटवर्क कंपनी के देवगांव स्थित बेचिंग प्लांट से सीमेंट चोरी किया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि चोरी करने में गैंग के लोगों की मदद कंपनी के तीन कर्मचारियों ने की थी। हालांकि जिस व्यक्ति के घर से सीमेंट बरामद हुआ है उसका नाम पुलिस ने अब तक उजागर नहीं किया है। न ही उसे गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने बताया सभी आरोपी दीपका के रहने वाले हैं। चोरों की मदद कंपनी के सुपरवाइज़र सहित दो साइट इंचार्ज ने की थी। आरोपियों के पास दो ट्रैक्टर, चार सौ बोरी सीमेंट और 55 हजार कैश जब्त किया गया है।



