छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

एसएसपी रायपुर का स्टण्टबाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश

लापरवाही पूर्वक दोपहिया में तीन सवारी चलने वाले चलने दोपहिया वाहन चालक का काटा गया चालान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सच तक इंडिया रायपुर यातायात रायपुर दिनांक 05 मई 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर लगातार स्टण्टबाज़ी करने वाले चालकों पर कार्यवाही किया जा रहा है, इसी क्रम में यातायात पुलिस रायपुर को सोशल मीडिया के माध्यम से मो0सा0 क्रमांक CG 04 CE 5939 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक तीन सवारी बैठाकर मस्ती करते वाहन चलाने का वीडियो फुटेज प्राप्त हुआ। जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री ओम प्रकाश शर्मा के संज्ञान में आने पर तत्काल मो0सा0 को पकड़ कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री गुरजीत सिंह के नेतृत्व में मो0सा0 क्रमांक CG 04 CE 5939 के रजिस्ट्रेशन नम्बर ट्रेस कर वाहन स्वामी का पता-तलाश किया गया व मो0सा0 सायकल सहित सवार तीनों लड़कों को यातायात थाना लाया गया। जिस पर सउनि0 ईश्वर लाल देवांगन द्वारा वाहन चालक अभय साहू पिता शत्रुहन साहू के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम की धारा 128/194 सी, 184, 146/196, 3/181 एम.व्ही.एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर 5500=00 रूपये का भारी भरकम चालान काटा गया।

बता दे कि रायपुर पुलिस द्वारा संचालित वाट्सएप(9479191234) , फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं एक्स.काम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का वीडियो फुटेज प्राप्त होने पर वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर वाहन मालिक का पता तलाश कर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की जाती है। इसी क्रम में यह कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button