छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अस्पताल सुपेला में युवकों ने की तोड़फोड़: स्टॉफ से किया गाली गलौज, तीन को पुलिस ले गई थाने, दो फरार

सच तक इंडिया रायपुर भिलाई। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां असामाजिक तत्वों के द्वारा सुबह सुबह लाल बहादुर शास्त्री शासकीय सुपेला अस्पताल में तोड़फोड़ की गई तो वहीं ड्यूटी डॉक्टर और नर्सो के साथ भी गाली गलौच और बदतमीजी की गई।इसके बाद अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और नर्सो में दहशत का माहौल है, दरअसल पूरी घटना सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुबह करीब 05 युवक सुपेला अस्पताल अपने एक मित्र सागर पटेल को हाथ में लगे चोट का इलाज करने पहुंचे थे, अस्पताल में वार्ड बॉय के साथ नर्सिंग स्टाफ से भी गाली गलौज और बदतमीजी करने लगे।

अस्पताल में तोड़ फोड़ भी की गई, इसके बाद अस्पताल की नर्सो ने उनका वीडियो बना लिया तो वहीं अब इस पूरे मामले की जानकारी नर्सिंग स्टाफ द्वारा सुपेला थाने को दी गई है, सीसीटीवी कैमरे में और नर्सों द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

वही सुपेला अस्पताल से सुपेला पुलिस गौतम सिंह, सागर पटेल और अभय चौबे को थाना ले गई है। वही मुन्ना और गिरीश साहू मौके से फरार है।

सुपेला पुलिस को सूचना मिली की अस्पताल में तोड़फोड़ की और अस्पताल स्टॉफ से गाली गलौच की गई है। सूचना पर प्रधान आरक्षक मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक अजीत सिंह, आरक्षक रमेश जायसवाल तुरंत अस्पताल पहुंचे और मामला को शांत कराया और तीन लोगो को थाना ले गई है।

Related Articles

Back to top button