छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अवैध रूप से शराब के साथ चंचल यादव एवं लक्की पाल गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर – पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी क्रम में दिनांक 24.02.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत सूर्या अपार्टमेंट के सामने गली कटोरा तालाब में दो व्यक्ति स्कुटी क्रमांक सीजी 04 एचयू 4325 में बैठकर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनो व्यक्ति ने अपना अपना नाम चंचल यादव पिता केदारनाथ यादव उम्र 23 साल पता ग्राम ठोकाबंसी, थाना सालेमपुर जिला देवरिया, उ.प्र. हाल पता राज कुमार कालेज परिसर, शासकीय क्वाटर, आजाद चौक रायपुर एवं लक्की पाल पिता नरसिंग पाल उम्र 23 साल पता ग्राम छोटे उरला शासकीय स्कुल के पास, थाना अभनपुर रायपुर हाल पता राज कुमार कालेज परिसर, शासकीय क्वाटर, आजाद चौक रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे पिठ्ठू बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर रेड लेवल कंपनी का 12 बोतल अंग्रेजी शराब रखा होना पाया। शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में आरोपियों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे 12 बोतल रेड लेवल कंपनी का अंग्रेजी शराब, बिक्री रकम 13,800/- एवं घटना में प्रयुक्त स्कुटी वाहन क्रमांक सीजी 04 एचयू 4325 जुमला कीमती 56,600/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 135/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01- चंचल यादव पिता केदारनाथ यादव उम्र 23 साल पता ग्राम ठोकाबंसी, थाना सालेमपुर जिला देवरिया, उ.प्र. हाल पता राज कुमार कालेज परिसर, शासकीय क्वाटर, आजाद चौक रायपुर।

02- लक्की पाल पिता नरसिंग पाल उम्र 23 साल पता ग्राम छोटे उरला शासकीय स्कुल के पास, थाना अभनपुर रायपुर हाल पता राज कुमार कालेज परिसर, शासकीय क्वाटर, आजाद चौक रायपुर

Related Articles

Back to top button