Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सोने की कीमतों में पिछले सप्ताह आई तेज बढ़त के बाद सोमवार सुबह बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, दाम अभी भी रिकॉर्ड स्तर के आसपास बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,41,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि मुंबई में इसका भाव 1,41,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। बीते सप्ताह 24 कैरेट सोने में 7,040 रुपये और 22 कैरेट सोने में 6,450 रुपये की तेज बढ़त देखी गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कमजोर डॉलर और सुरक्षित निवेश की मांग ने सोने को मजबूत सहारा दिया है। इसी का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
आज सोने-चांदी का भाव
- एमसीएक्स पर पिछले सप्ताह गोल्ड फ्यूचर्स का समापन 1,39,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुआ था। देश में आज 24 कैरेट सोना 1,41,210 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,29,440 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,05,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- चांदी भी नई ऊंचाइयों पर है। देश में चांदी का भाव 2,52,900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 84 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर है।
प्रमुख शहरों में भाव
दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,29,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,41,210 रुपये पर पहुंच गया है। चेन्नई में 18 कैरेट सोना 1,08,490 रुपये और पटना में 22 कैरेट सोना 1,29,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चांदी दिल्ली, मुंबई, पटना और कोलकाता में 2,50,900 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में 2,73,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है।