अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर किया मर्डर:लूट के इरादे से वारदात की आशंका….

सच तक इंडिया रायपुर जगदलपुर में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला समेत उसके दो बेटों पर हमला कर दिया। घटना में महिला और उसके एक बेटे की मौत हो गई, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि लूट के इरादे से बुधवार देर रात कुछ लोग घर में घुसे थे। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गायत्री गुप्ता (50 वर्ष) अनुपमा चौक के पास अपने दो बेटों नीलेश गुप्ता (32 वर्ष) और नितेश गुप्ता (29 वर्ष) के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात कुछ लोग घर में घुस गए थे। उन्होंने धारदार हथियार से इन लोगों पर हमला कर दिया। इसमें गायत्री और उनके बेटे नीलेश की मौत हो गई। हमलावरों ने पहले गायत्री को मारा, फिर दोनों बेटों पर हमला कर दिया। गायत्री और बेटे नीलेश की मौत हो गई, जबकि नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। गुरुवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर खुला देखा तो उनके घर जहां कमरे में खून से लथपथ मां-बेटे की लाशें पड़ी थीं। वहीं, दूसरे कमरे में बेटा नितेश गंभीर रूप से घायल था।

लोगों ने घटना की जानकारी फौरन पुलिस को दी। SP शलभ सिन्हा समेत पुलिस के कई अधिकारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। घायल नितेश को अस्पताल भिजवाया साथ ही दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। शुरुआती जांच में लूट के इरादे से हमले की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि परिवार की शहर में ही एक किराना दुकान भी है। एक बेटा दुकान चलाता था, जबकि दूसरे का कोई और काम था। फिलहाल शहर के बीच हुई इस घटना को लेकर अब व्यापारियों में आक्रोश है।
अब पुलिस महिला के घर के आस-पास, अनुपमा चौक समेत शहर में लगे सारे CCTV कैमरे खंगाल रही है। इसके अलावा परिवार का बैकग्राउंड निकालकर देखा जा रहा है कि कहीं इनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी तो नहीं थी। फिलहाल हत्या कितने लोगों ने मिलकर की है, और घर से कितने की लूट हुई है ये पता करने की कोशिश की जा रही है।


