US China Tensions: चीन को अमेरिका देगा करारा जवाब देगा अमेरिका,ताइवान में भेजेगा जंगी बेड़ा?

अमेरिकी संसद की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद मिसाइलें दागकर ताइवान को डराने में जुटे चीन पर नकेल कसने की तैयारी तेज हो गई है। अमेरिका ने ऐलान किया है कि नौसेना का सातवां बेड़ा जल्द ही ताइवान स्ट्रेट से गुजरने जा रहा है। इसी ताइवान स्ट्रेट को चीन ने पूरी तरह से अपने कब्जे में ले रखा है। यही नहीं ताइवान की मानें तो अब चीन की कोशिश है कि ताइवान स्ट्रेट, पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर को अपने कब्जे में कर लिया जाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इससे पहले कभी भी अमेरिकी युद्धपोत चीन से नहीं गुजरे हैं। इन अमेरिकी युद्धपोतों को चीन के जंगी जहाजों की चेतावनी के बीच गुजरना होगा। चीन की सेना ने ताइवान स्ट्रेट में अपने युद्धाभ्यास को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया है। चीन अब एंटी सबमरीन और जंगी जहाजों को तबाह करने का अभ्यास कर रहा है। ताइवान के आसपास चीन के दो एयरक्राफ्ट कैरियर भी गश्त लगा रहे हैं।
वहीं कुछ दिन पहले ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा था कि पिछले कुछ दिनों से अमेरिका और उसके कुछ सहयोगी ने अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के गंभीर परिणामों पर श्वेत और अश्वेतों को गुमराह किया। इन देशों ने चीन पर सैन्य अभ्यास और प्रशिक्षण गतिविधियों को गलत फैसलों से जोखिम बढ़ाने का आरोप लगाया साथ ही चीन के जवाबी कदमों को गैर-जिम्मेदार कदम बताया।



