छत्तीसगढ़ में 10 से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, कुलदीप शर्मा बने बालौदबाजार-भाटापारा के कलेक्टर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। राज्य सरकार ने शुक्रवार को 12 आइएएस अधिकारियों के प्रभार और स्थिति में बदलाव करते हुए आदेश जारी किया है। इनमें कई अफसरों को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 2014 बैच के आइएएस कुलदीप शर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आइएएस दीपक सोनी को रिलीव किया गया है। 2006 बैच के आइएएस डा. सीआर प्रसन्ना (भाप्रसे 2006) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अधिकारी प्रभार
डा.सीआर प्रसन्ना आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार।
कुलदीप शर्मा कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा ।
तीर्थराज अग्रवाल उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
लीना कोसम परीक्षा नियंत्रक, सीजीपीएससी पद आइएएस के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित।
सौमिल रंजन चौबे उप सचिव, कृषि विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर ।
वीरेंद्र बहादुर पंचभाई अपर कलेक्टर, नारायणपुर
सुमित अग्रवाल आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग ।
संदीप कुमार अग्रवाल सीईओ, जिला पंचायत, बिलासपुर।
आशीष टिकरिहा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन।
ऋषभ कुमार पाराशर उप सचिव, वित्त विभाग।
तरुण कुमार किरण ओएसडी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा
दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त ।



