छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
डॉ. तीजन बाई की यादों को सहेजेगी राज्य सरकार, लोककला अलंकरण और स्कूल का होगा नामकरण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़। सरकार ने विश्वविख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को स्थायी रूप से संरक्षित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी में आयोजित डॉ. तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।उन्होंने यह भी कहा कि गनियारी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नामकरण डॉ. तीजन बाई के नाम पर किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष, कला साधना और उपलब्धियों से प्रेरणा ले सकें।




