प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

घर छोड़ने की सबसे बड़ी वजह गुस्सा… 43 प्रतिशत बालिकाएं नाराज होकर भागीं, 18 प्रतिशत प्रेमी के साथ निकलीं

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल। प्रदेश में बेटियों के घर से गायब होने की बढ़ती घटनाओं के पीछे सबसे बड़ी वजह पारिवारिक नाराजगी सामने आई है। पुलिस मुख्यालय की वर्ष 2025 की विश्लेषणात्मक रिपोर्ट बताती है कि 43 प्रतिशत बालिकाएं गुस्से या घर के माहौल से असंतुष्ट होकर स्वयं घर छोड़कर चली गईं। इसके अलावा प्रेम संबंध, आर्थिक तंगी और अन्य सामाजिक कारण भी इसके पीछे जिम्मेदार हैं। हालांकि पुलिस ने पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक बालिकाओं को वर्ष 2025 में खोजा है, फिर भी 2600 से अधिक अब भी लापता हैं।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 में खोजी गई 14,520 बालिकाओं में से करीब 43 प्रतिशत ने स्वीकार किया कि वे परिवार से नाराज होकर घर छोड़कर गई थीं। वहीं, 18 प्रतिशत ने बताया कि वे अपने प्रेमी के साथ चली गई थीं। यह आंकड़ा बताता है कि पारिवारिक संवाद की कमी और भावनात्मक तनाव बालिकाओं के लिए बड़ा जोखिम बन रहा है।

Related Articles

Back to top button