छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में टेंट व्यवसायी सुरेश चौहान की हत्या सोने और पैसों के लालच में दोस्त ने की बेरहमी से हत्या

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में टेंट व्यवसायी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला राजफाश हुआ है। यह हत्या किसी पुरानी रंजिश में नहीं, बल्कि सोने की अंगूठी और नकदी के लालच में की गई थी।
पुलिस पूछताछ में आरोपित सुरेश देवांगन ने कबूल किया कि उसने अपने परिचित टेंट कारोबारी सुरेश चौहान को घर बुलाकर लोहे के खलबट्टे के मूसल से सिर पर वार कर हत्या कर दी।

48 घंटे की गुमशुदगी ने लिया हत्या का रूप

53 वर्षीय सुरेश चौहान, जो शिरोमणि डेकोरेटर टेंट के संचालक थे, 12 अप्रैल से लापता थे। उनके भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
लगातार तलाश के बाद सोमवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे मिट्टी में दफन उनका अर्धनग्न शव बरामद हुआ, जिससे मामला हत्या में बदल गया।

CCTV और खून से सनी स्कूटी से खुला राज

पुलिस ने 30 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच को निर्णायक मोड़ तब मिला, जब विकास नगर स्टेडियम में खून से सनी उनकी एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई।
फुटेज में एक व्यक्ति स्कूटी छोड़कर पैदल जाते दिखा, जिसके आधार पर पुलिस आरोपित तक पहुंची।

आखिरी काल बना सुराग

साइबर सेल की जांच में सामने आया कि मृतक की आखिरी बातचीत मरारपारा निवासी राजमिस्त्री सुरेश देवांगन से हुई थी। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कर्ज में डूबे आरोपित ने लालच में लिया जानलेवा फैसला

पुलिस के अनुसार आरोपित कर्ज में डूबा हुआ था। आर्थिक तंगी के चलते उसने लालच में आकर अपने ही परिचित को निशाना बनाया। उसने निर्माणाधीन मकान में बुलाकर हत्या की और शव को मिट्टी में गाड़ दिया।

अंगूठी, नगदी और हथियार बरामद

हत्या के बाद आरोपित ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसके घर से करीब 4 लाख रुपये कीमत की सोने की अंगूठियां, नकदी, हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है।

थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया, ‘सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित तक पहुंचे। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया है।’

Related Articles

Back to top button