छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को बड़ी राहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाते हुए अब 10 अप्रैल 2026 तक कर दिया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को बड़ी राहत मिली है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाते हुए अब 10 अप्रैल 2026 तक कर दिया गया है। पहले यह प्रक्रिया 1 अप्रैल को समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय मिल गया है।

भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 13 फरवरी 2026 से हुई थी और इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने रुचि दिखाई है। इस योजना के तहत 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी भिन्न रखी गई है, जिसमें 8वीं पास से लेकर स्नातक और डिप्लोमा धारक तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने भी विशेष पहल की है। युवाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां आवेदन से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

इसके अलावा रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई और पंचायत स्तर के संस्थानों में भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरत पड़ने पर अभ्यर्थी रायपुर स्थित रोजगार कार्यालय में बनाए गए सेना भर्ती हेल्प डेस्क से भी संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button