छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता और अनाचार का गंभीर मामला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता और अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है। भाठागांव इलाके से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति द्वारा पशु के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने की सूचना दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की

जांच के दौरान सामने आए वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान होरी लाल सोनकर उर्फ गोगा (26 वर्ष), निवासी सोनकर पारा के रूप में की गई। पुलिस टीम ने बिना देर किए उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button