छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

धमतरी -चोरी की मोटर साइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर धमतरी। चोरी की मोटर साइकिल को बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोटर साइकिल को जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 379 भादवि के तहत कार्यवाही की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी बिसम्भर मरकाम ने अपने मोटर साइकिल क्र० CG-05-W-1522 के चोरी होने की रिपोर्ट थाना सिहावा में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना में लिया। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिल को बिक्री करने की फिराक में बिरगुड़ी हर्रापारा में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महादेव नेताम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की मोटर साइकिल को जब्त कर लिया।

Related Articles

Back to top button