छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

एथेनॉल से कट रही जेब! चीनी ₹65, गुड़ ₹100 पहुंचा, अभी तो ये ट्रेलर है….

मिहिर कुर्मी 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर, 18 अगस्त 2026। कल तक जिस चीनी को लोग किलो-दो किलो आराम से खरीदकर घर लाया करते थे, उसके भाव ने अचानक किचन का हिसाब बिगाड़ दिया है। पिछले 15 दिनों में चीनी करीब 17 रुपये किलोग्राम और गुड़ करीब 40 रुपये किलोग्राम तक महंगा हो गया है। नतीजा यह कि घर की चाय से लेकर चॉकलेट, दूध, खीर, जूस और मिठाई तक हर चीज में महंगाई का असर दिख रहा है।

क्यों बढ़ रही चीनी की कीमत ?

चीनी के एक थोक कारोबारी ने बताया कि इस साल देश में 3.20 लाख टन चीनी तैयार होनी थी, लेकिन 2.80 लाख टन ही चीनी तैयार हुई है। साथ ही दूसरे देशों में भी चीनी को एक्सपोर्ट किया गया, लेकिन बढ़ती महंगाई तो देखते हुए चीनी का एक्सपोर्ट फिलहाल बंद कर दिया गया है।बावजूद चीनी के रेट में कमी नहीं देखने को मिल रही है। कारोबारी का दावा है कि चीनी की कीमत थोक बाजार में पिछले दो महीने में करीब 15 रुपये बढ़ गई है। सरकार ने 1 अगस्त से स्टॉक लिमिट भी लगा दिया है। थोक कारोबारी अब 30 दिन में 4 हजार क्विंटल चीनी बेच सकेगा। तर्क है कि महंगाई के पीछे एथेनॉल भी कारण है।

एथेनॉल से महंगी गुड़ और शक्कर कैसे :

दरअसल अभी देश में जो सरकार (E20)एथेनॉल बना रही है वह गन्ने से बना रही है जिसके कारण गन्ने का शॉर्टेज हो गया है यही कारण है कि शक्कर और गुड़ के दाम इतने कम समय में इस तरह बहुत ज्यादा बढ़ गये।

Related Articles

Back to top button