छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने सुधा ओपन स्कूल, अमासिवनी में मनाया राष्ट्रीय अभिभावक दिवस

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुधा ओपन स्कूल, ग्राम अमासिवनी में राष्ट्रीय अभिभावक दिवस का आयोजन किया।इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
सुधा फाउंडेशन के संस्थापक जी. के. भटनागर ने इस आयोजन के बारे में बताया कि इसका मूल उद्देश्य उन विद्यार्थियों के अभिभावकों को सम्मानित करना था जिन्होंने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। इस अवसर पर ऐसे कुल 8 अभिभावकों को समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक आशीष पोऱवाल ने सम्मानित किया। विद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सभी प्रतिभागी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर आशीष पोऱवाल ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की और अमासिवनी गांव के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने की पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन जी. के. भटनागर,ने किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक भारती, कु. खुशी एवं कु. भावना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत गायन के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button