Uncategorized

बिलासपुर में चाकूबाजी: शादी को लेकर विवाद, सनकी आशिक ने युवती के पिता पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिलासपुर में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। कुदुदंड माता चौरा के पास एक सनकी आशिक ने युवती के पिता पर चाकू से अचानक जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, पूरी घटना 1 जून सोमवार की है। बताया जा रहा है कि बीच सड़क पर हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, घायल मोहितदास मानिकपुरी पर शाहिल मरावी नाम के युवक ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शाहिल मरावी युवती से शादी करना चाहता था और इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू निकालकर युवती के पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया।घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की घेराबंदी की गई थी। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा लेकिन भागते समय वह गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट आ गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। जांच कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button