छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय वार्षिकोत्सव के दौरान आज दिनांक 14/12/2023 को खेल प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस का आयोजन महाविद्यालय में किया गया l जिसमें स्लो साइकिल रेस, शतरंज, रस्सी दौड़ एवं कबड्डी का आयोजन किया गया । इसी तारतम्य में प्राध्यापकों के बीच खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सिर पर प्लेट रखी गई एवं उसे प्लेट में कुछ चौक रखे गए प्राध्यापकों को लाइन से बिठाकर चाॅक एक प्लेट से दूसरे प्लेट पर डालनी थी एक समूह में विज्ञान विभाग के प्राध्यापक एवं दूसरे में कॉमर्स विभाग के प्राध्यापको ने प्रतिभागिता दी । खेल 1 मिनट का था जिसने अधिक से अधिक चाॅक आखरी प्रतिभागी तक पहुंचना था। कार्यालय विभाग के लिए स्लो साइकिल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।रिंकू पांडे ,प्रीति साहू, पूनम गोस्वामी प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता संपन्न हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है

स्लो साइकिल:

प्रथम- अस्मिता चक्रधारी
द्वितीय- खुशबू साहू
तृतीय – दीपिका गायकवाड

रस्सी दौड़ :

प्रथम – कृति वैश
द्वितीय – त्रिवेणी सोनकर
तृतीय – अस्मिता चक्रधारी

*शतरंज* –
प्रथम – यशस्वी साहू
द्वितीय – इशा वर्मा
तृतीय – निशा साहू

कबड्डी :

विजेता टीम – अलका ध्रुव, अस्मिता चक्रधारी, सोनम टांडी ,ललित साहू, त्रिवेणी सोनकर ,उजमा कौसर, कृति वैश

उपविजेता टीम – लगिमा गजभिए, उषा राजभर ,दीपिका गायकवाड, हरिका नेताम, हर्षिका टंडन ,कंचन त्रिपाठी ,खुशबू साहू।

कार्यालय विभाग स्लो साइकिल विजेता- शैलेंद्र यादव,वैभव सिंह ठाकुर।
प्राध्यापक प्लेट चाॅक प्रतियोगिता-विज्ञान विभाग

Related Articles

Back to top button