छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

वीएमएस के “मिस, मिसेज, किड्स एंड टीन छत्तीसगढ़ 2026” का भव्य आयोजन, श्वेता भावनकर और चंचल साहू बनीं विजेता

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। वीएमएस (VM Management & Securitas) द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय “मिस, मिसेज, किड्स एंड टीन छत्तीसगढ़ 2026” ब्यूटी पेजेंट का भव्य आयोजन 19 जुलाई को द नाइन होटल, भाठागांव, रायपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, टैलेंट राउंड, पर्सनैलिटी टेस्ट एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में बॉलीवुड एवं छत्तीसगढ़ी अभिनेता ओम त्रिपाठी तथा अभिनेत्री एवं मॉडल निशा काजल पंडित सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्रम बिंदु समाचार पत्र के संपादक सुरेश कुमार सुखीजा, डॉ. अजंता चौधरी, डॉ. नैना मोइत्रा, राकेश कुमार साहू (क्राइम न्यूज रिपोर्टर), राजिक एस. खान (फाउंडर एवं सीईओ, वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स भारत गौरव सम्मान), ए.आर. विनोद शर्मा तथा तपस्विनी सदावर्ती शामिल रहे।प्रतियोगिता का मूल्यांकन नेहा जैन एवं सोनम श्रीवास्तव ने किया, जबकि मंच संचालन लक्ष्य टारगेट और प्रियंका उपाध्याय ने प्रभावशाली ढंग से किया।

प्रतियोगिता में मिसेज कैटेगरी का खिताब श्वेता भावनकर ने अपने नाम किया तथा उन्नति शुक्ला प्रथम रनर-अप रहीं। मिस कैटेगरी में चंचल साहू विजेता बनीं, बॉबी प्रवीन प्रथम रनर-अप तथा रिचा मार्कंडे द्वितीय रनर-अप रहीं। किड्स कैटेगरी में ध्वनि तिवारी एवं अक्षत दुबे विजेता बने, जबकि आर्या साहू प्रथम रनर-अप और अद्विति सदावर्ती द्वितीय रनर-अप रहीं। सभी विजेताओं को क्राउन, सैश, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सौंदर्य एवं ग्रूमिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रतनजीत कौर को “बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट” तथा मनप्रीत कौर को “बेस्ट ब्यूटीशियन” सम्मान से सम्मानित किया गया।

आयोजन की सफलता में मेकअप एवं ग्रूमिंग टीम की अहम भूमिका रही। इस टीम में दीपा तमांग, जयश्री शुक्ला, रश्मि चंद्राकर, श्रेया धमेजा, भारती सोनकर, संजना जायसवाल, सोनल साहू एवं खुशबू गोरी शामिल रहीं। वहीं कॉस्ट्यूम एवं ड्रेस डिजाइन की जिम्मेदारी ममता पटेल, डॉली देवांगन एवं प्रियंका गुप्ता ने निभाई।कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं कवरेज की जिम्मेदारी प्रसिद्ध फोटोग्राफर संजय माहतो (Mahto Films Photography) ने संभाली। उन्होंने पूरे आयोजन के महत्वपूर्ण एवं यादगार पलों को अपने कैमरे में उत्कृष्ट ढंग से कैद किया, जिसकी सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में आयोजक कविता सिंह एवं जितेंद्र सिंह चौधरी ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगी टीम एवं प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वीएमएस का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर मंच उपलब्ध कराना है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button