छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र व्यास नहीं रहे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राजनांदगांव। प्रेस क्लब राजनांदगांव के संरक्षक, दैनिक “अमृत संदेश” के जिला ब्यूरो चीफ एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र व्यास (72) का बुधवार को निधन हो गया । वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार दोपहर 3 बजे उनके निज निवास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लालबाग से निकलेगी। अंतिम संस्कार स्थानीय लखोली मुक्तिधाम में किया जाएगा। राजेन्द्र व्यास प्रतिष्ठित गायत्री स्कूल ( सीबीएसई) के प्राचार्य अंकित व्यास के पिता थे। वे अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। श्री व्यास मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा एवं अमृत संदेश के संस्थापक संपादक गोविन्दलाल वोरा के भांजे थे। श्री व्यास के निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है।




