छत्तीसगढ़ के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ का ‘संकल्प’ बजट, जानें इस बार क्या खास मिला

साय सरकार के पांच मिशन
5 मिशन: नई दिशा, नई धार, नई रफ्तार
• मुख्यमंत्री AI मिशन
• मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन
• मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन
• मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन
• मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन
घर मकान के लिए बजट
आवासहीन ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने हेतु ₹4,000 करोड़ का बजट
बजट में इस बार दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन
बजट के अंत में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का दिखा शायराना अंदाज
बजट में वित्त मंत्री ने किए ये एलान
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 1,700 कराेड़ का प्रावधान।
कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए 100 करोड़ का प्रावधान।
राज्य के शासकीय कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा की सुविधा।
जी राम जी योजना के लिए 4000 करोड़ का प्रावधान।
युवाओं के लिए कुल 1,097 करोड़ का प्रावधान।
तेंदुपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका योजना के लिए 60 करोड़ का प्रावधान।
गन्ना किसानों को बोनस के लिए 60 करोड़ का बजट प्रावधान।
छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना के लिए 5 करोड़ का प्रावधान।
महिलाओं के नाम पर भूमि, भवन, अचल संपत्ति क्रय पर भारित पंजीयन शुल्क पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट।
6500 करोड़ के प्रावधान से हर जरूरतमंद तक खाद्य सुरक्षा पहुंचेगी।
मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के तहत पांच वर्षों तक प्रतिवर्ष 100 करोड़ का बजट प्रावधान।
राज्य बनने के बाद 35 गुना बढ़ा छत्तीसगढ़ का बजट: ओपी चौधरी
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अब एक लाख 72 हजार करोड़ बजट पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद पांच हजार करोड़ का बजट अब 35 गुना बढ़कर 1 लाख 72 हजार करोड़ पहुंच गया है।
किसानों के लिए बजट में एलान
मुनाफे की कृषि, खुशहाल किसान और छत्तीसगढ़ की नई पहचान।
कृषक उन्नति योजना में 10,000 करोड़ का बजट प्रावधान।
किसानों के लिए विद्युत पंपों पर बिजली बिल सब्सिडी 5,500 करोड़ का बजट प्रावधान।
महिला एवं बाल विकास विभाग को विभिन्न योजनाओं के लिए 10,857 करोड़ का प्रावधान।
जनजातीय उत्थान के लिए बजट में घोषणाएं
बस्तर एवं सरगुजा-जशपुर विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़ का प्रावधान।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 200 करोड़ का प्रावधान।
किसानों और मजदूरों को मिलेगी आर्थिक शक्ति, छत्तीसगढ़ की होगी प्रगति
किसानों और भूमिहीन कृषि मजदूरों के कल्याण के लिए 600 करोड़ का बजट प्रावधान।
बैगा एवं पुजारी को प्रोत्साहन राशि के लिए 3 करोड़ का प्रावधान।
युवाओं के लिए बजट में घोषणाएं
आईटीआई और पाॅलिटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन के लिए 50 करोड़ का प्रावधान।
CG, ACE (प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सहायता) उड़ान, शिखर, मंजिल 33 करोड़ का प्रावधान।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 33 करोड़ रुपये का प्रावधान।
स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
जानें छत्तीसगढ़ बजट ‘संकल्प’ की थीम का क्या है मतलब
साय सरकार का तीसरा बजट ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद ‘संकल्प’ के थीम पर आधारित है। जिसका अर्थ समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड, पॉलिसी से परिणाम तक है।
माताओं और बच्चों के लिए घोषणाएं
बस्तर और सरगुजा के सर्वांगीण विकास का बजट
पोषण, खेल, परिवहन, आजीविका और रोजगार के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।
वित्त मंत्री ने युवाओं के लिए की ये घोषणाएं
दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार और रायगढ़ स्थित 5 सरकारी महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं राज्य के विश्वविद्यालयों को अनुदान के लिए 731 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
अधोसंरचना विकास का बजट
राज्य राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए 68 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग के लिए 9,450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सिंचाई सुविधाओं के विकास के लिए बड़ा कदम
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांकेर में मेडकी बैराज का निर्माण किया जाएगा।
सड़कों के विस्तार का बजट
विधानसभा में बजट पेश करते हुए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना के लिए 200 कराेड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
नगरीय और अधोसंरचना विकास के लिए नई घोषणाएं
औद्योगिक विकास का बजट
औद्योगिक प्रयोजन के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान
नगरीय विकास का बजट
मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान
बुनियादी अधोसंरचना, नागरिक सेवाओं, स्वच्छता में होगा सुधार
दूरस्थ क्षेत्र भी जुड़ेंगे हवाई सेवाओं से
जगदलपुर और अंबिकापुर में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा
अधोसंरचना विकास का बजट
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए 400 करोड़ का प्रावधान
90 नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों हेतु 100 करोड़ का प्रावधान
छत्तीसगढ़ में यहां बनेंगे मेडिकल कॉलेज
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ के संकल्प से विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य सिद्ध होगा। चौधरी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम है। दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य बजट
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला एमसीएच और चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान किया गया है



