छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

डॉ. प्रीता के अध्यक्षीय नेतृत्व में रोटरी टीम ने शपथ ली

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के 71 वे स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ । इसके पश्चात पर्यावरण का सन्देश देते हुए सभी अतिथियों को पौधे , श्रीफल शाल देकर सम्मानित किया गया ।

रोटरी क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ प्रीता लाल ने अपनी टीम के साथ कार्यभार सम्हाला। इस अवसर पर उनकी टीम के सदस्य आई पी पी उतम गर्ग , सचिव अरविंद जोशी , उपाध्यक्ष डॉ राकेश पांडे , कोषाध्यक्ष समीर सिंग , सह सचिव योगेश अग्रवाल , उज्ज्वल बत्रा , जयंत थोराट , गिरिश वोरा , इंदिरा मिश्र , प्रदीप गोविंद शितूत , समीर रक्षित , जयंत अग्रवाल , अनिश नरनोलिया , जयंत अग्रवाल ने भी अपना कार्यभार सम्हाला ।

खचाखच भरे हाल में मुख्य अतिथि प्रांतपाल आलम सिंग रूपरा ने नवगठित कार्यकारिणी को सामाजिक हित के लिए ऐसे नए नए प्रॉजेक्ट प्रारंभ करने की सलाह दी जिसके दीर्घगामी प्रभाव हों और अपने उत्कृष्ट सेवा कार्यों से समाज की सेवा करने के लिए उत्प्रेरित किया । निवर्तमान अध्यक्ष उत्तम गर्ग द्वारा अपने कार्यकाल में किये गए कार्यों की जानकारी प्रदान की गयी ।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में अनेक प्रोजेक्ट के माध्यम से समाज सेवा के लिए तैयार की गई रूपरेखा की जानकारी प्रदान की जिसमें मुख्य रूप से निशुल्क संचालित कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विस्तार कर दानी स्कूल में भी इसे शीघ्र संचालित करने और सिलाई कौशल प्रशिक्षण केंद्र पुनः प्रारंभ करने के साथ ही छोटे बच्चों, बुजुर्गों, ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों के लिये कान से कम सुनाई देने संबंधित समस्याओं के डायग्नोसिस एवं निदान के लिये सतत रूप से चलने वाले प्रोजेक्ट के बारे मे बताया । साथ ही समाज सेवा , पर्यावरण , मेडिकल कैम्प , युवाओं की जागरूकता, रोजगार आदि के द्वारा समाज सेवा को पूर्ण करने हेतु अपने फोकस पर बात की । सहायक प्रांतपाल मोनिका जग्गी ने नई टीम को बधाई देते हुए एकजुटता और सेवा भाव से कार्य करने के लिए आव्हान किया ।

रोटरी में फाउंडेशन में आर्थिक सहयोग की अपनी एक अलग ही परंपरा है इस फंड से रोटरी द्वारा विश्व स्तर पर पोलियो मुक्त अभियान के साथ ही साथ अन्य सेवा कार्यों में इस राशि का उपयोग किया जाता है यह राशि कोई भी समाज सेवी संगठन , या व्यक्तिगत रूप से दान कर सकता है रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ने इसके लिए ग्यारह हजार, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपोलैटिन ने इक्कीस हजार रुपए का चेक एवं रोटेरियन राज दुबे जी ने भी चेक प्रांतपाल आलम जी को भेंट किया । प्रांत की प्रथम महिला हरपाल रूपरा ने इन सभी को धन्यवाद देते हुए भविष्य में और अधिक दान देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया ।

कार्यक्रम का संचालन भरत डागा ने बहुत ही सहज एवं सशक्त तरीके से किया ।
कार्यक्रम की समाप्ति पर सचिव अरविंद जोशी द्वारा अतिथियों और उपस्थित रोटेरियनो के प्रति आभार प्रकट किया गया । इस अवसर पर रोटरी के सुभाष साहू , राकेश दवे, शशि वरवँडकर, दीपक मेहता सहित रायपुर शहर के 13 क्लबों के अध्यक्ष, सचिव व भारी संख्या में रोटेरियन उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button