प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

रोज-रोज के प्रदर्शन से दिल्ली हलाकान

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली। रोज-रोज के प्रदर्शन से दिल्ली हलाकान हो गया है। त्यौहारी सीजन में कारोबारी भी इस प्रदर्शन से नाखुश हैं। वहीं पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था भी इन्ही प्रदर्शनकारियों के पीछे लगातार मशक्कत कर रहे हैं।   आम लोगों का कहना है कि लोकतंत्र में विरोध व प्रदर्शन जायज है पर इस तरह से नहीं कि लुकाछिपी के खेल में आम लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है। प्रदर्शन अब बंद होना चाहिए। बातचीत से रास्ता निकालना होगा। रेल मेट्रो बंद होने से भी परेशानी हो रही है।

बता दें मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार और सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ ‘वोट चोरी  के आरोपों को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित आज विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन  ने सोमवार को दिल्ली के छह प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा शाम 4 बजे तक के लिए बंद कर दी हैं। कई जगहों पर चौक चौराहे बेरिकेट्स लगाकर सील कर दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button