मुस्लिम जिहादी बहनों को लेकर पीड़िता का दावा है कि 6 अन्य हिंदू युवतियां का शारीरिक उत्पीड़न किया गया और मतांतरण का दबाव डाला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भोपाल। हिंदू युवतियों को रोजगार दिलाने के नाम पर उनसे दुष्कर्म कराने और मतांतरण का दबाव बनाने वाली मुस्लिम जिहादी बहनों को लेकर पीड़िता का दावा है कि उसके संपर्क में ऐसी छह अन्य हिंदू युवतियां भी हैं, जिनका आरोपितों ने शारीरिक उत्पीड़न किया और मतांतरण का दबाव डाला।

पीड़िता ने बताया कि आरोपित पिछले दो वर्षों से उसके संपर्क में थे। इस दौरान उसका भरोसा जीतकर उसे जाल में फंसाया गया। पुलिस इस गिरोह के पीछे बड़े नेटवर्क की आशंका मानकर जांच कर रही है।
भोपाल पुलिस टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है
फिलहाल अमरीन, आफरीन और प्रेमी चंदन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें अमरीन व चंदन को रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश में भोपाल पुलिस टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है। पीड़िता ने अदालत में दिए बयान में पूरे गिरोह की कार्यप्रणाली का विस्तार से उल्लेख किया है।
उनके अनुसार अमरीन और आफरीन युवतियों को कथित रूप से पहले विश्वास में लेती थीं और फिर विभिन्न तरीकों से उनका शोषण करती थीं। इस्लाम अपनाने के लिए दबाव बनाया जाता था और बाद में उन्हें देह व्यापार में धकेला जाता था।
फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करती थी
अमरीन कथित तौर पर युवतियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करती थी। इसी दबाव पर उन्हें अवैध गतिविधियों में संलिप्त कराया जाता था। अमरीन अलग-अलग समय पर युवतियों को अपने घर बुलाती और कथित तौर पर ग्राहकों के संपर्क में लाती थी।
इस दौरान प्राप्त धनराशि अपने पास रख लेती थी। जरूरत पड़ने पर ही वह युवतियों को सीमित राशि उपलब्ध कराती या ऑनलाइन भुगतान कर उनके आवश्यक कार्य निपटाती थी।



