छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 संविदा पदों पर होगी भर्ती

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के पांच नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संविदा भर्ती का बड़ा विज्ञापन जारी किया है। राज्य शासन से मिली मंजूरी के बाद दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कुनकुरी (जशपुर), जांजगीर-चांपा और कबीरधाम मेडिकल कालेजों में प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक और सीनियर रेजीडेंट के कुल 149 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से केवल ऑनलाइन अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यह भर्तियां मेडिकल कालेजों के महत्वपूर्ण विभागों जैसे- एनाटामी, फिजियोलाजी, बायोकेमिस्ट्री, फार्माकोलाजी, पैथोलाजी, माइक्रोबायोलाजी, फोरेंसिक मेडिसिन और कम्युनिटी मेडिसिन आदि के लिए की जा रही हैं।
पद का नाम, कुल रिक्त पद
प्राध्यापक, 35 पद
सह-प्राध्यापक, 40 पद
सहायक प्राध्यापक, 50 पद
सीनियर रेजीडेंट, 24 पद
कुल, 149 पद
पात्रता शर्तें और चयन प्रक्रिया
एनएमसी मानदंड: आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, शिक्षण अनुभव और शोध कार्य राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के नियमों और मेडिकल इंस्टीट्यूशन रेगुलेशंस, 2025 के अनुरूप होना अनिवार्य है।
पंजीकरण: उम्मीदवारों का किसी भी राष्ट्रीय या राज्य चिकित्सा परिषद में जीवित पंजीकरण होना आवश्यक है।
साक्षात्कार से चयन: प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद शार्ट लिस्टेड उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। यह इंटरव्यू चिकित्सा शिक्षा संचालक की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा ऑनलाइन या ऑफलाइन (भौतिक रूप से) लिया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा।



