छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मुंबई और कोलकाता से भिड़ेगी RCB:टिकट 2500-3500 रुपए के बीच, अगले हफ्ते से बिक्री संभव

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच लौट रहा है। 10 और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दो मुकाबले तय होने के बाद स्टेडियम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 10 मई को मुंबई इंडियंस और 13 मई को कोलकाता के खिलाफ मैच खेले जाएंगे।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने ग्राउंड मेंटेनेंस, रंग-रोगन और दर्शक सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया है, जबकि फ्रेंचाइजी अधिकारी लगातार रायपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

दर्शक अनुभव बेहतर बनाने पर जोर इस बार दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर खास फोकस किया गया है। वीआईपी सिटिंग बढ़ाई जा रही है और गोल्ड व प्लेटिनम कैटेगरी में कंफर्टेबल सिटिंग के लिए स्ट्रक्चर में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को बाहर की एजेंसी ने स्टेडियम का निरीक्षण भी किया।

पीच में बदलाव नहीं, गुणवत्ता बरकरार रहेगी आईपीएल आयोजन की जिम्मेदारी फ्रेंचाइजी के पास है, जबकि स्टेडियम और पीच का जिम्मा क्रिकेट संघ संभाल रहा है। जानकारों के अनुसार रायपुर की पीच पहले से ही मैच के लिए उपयुक्त है, इसलिए केवल हल्का मेंटेनेंस किया जा रहा है। हाल ही में हुए टी20 और वनडे मैचों के कारण ग्राउंड तैयार स्थिति में है, ऐसे में बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है।

टिकट और सिटिंग व्यवस्था पर काम मैचों को लेकर टिकट और सिटिंग व्यवस्था पर भी तेजी से काम हो रहा है। गोल्ड और प्लेटिनम कैटेगरी की सीटिंग अपग्रेड की जा रही है। अगले सप्ताह तक टिकट दर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तय होने की संभावना है। शुरुआती संकेतों के अनुसार टिकट की कीमत 2500 से 3500 रुपए के बीच रह सकती है और टिकट ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button