छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

राजधानी ब्रेकिंग -तेज रफ़्तार कार ने कुसुमलता दुबे को मारी टक्कर, कुसुमलता दुबे की हुई मौत 

संग में सवार बच्चे को आई गंभीर चोटें लापरवाह युवकों की लापरवाही ने एक निर्दोष की ली जान

सच तक इंडिया रायपुर । रायपुर में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दिया। एक्सीडेंट के बाद महिला सड़क पर जा गिरी। जिससे उसके सिर में गम्भीर चोंटे आने से मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी में महिला का 10 साल का बेटा भी सवार था, जिसका पैर फैक्चर हो गया है। बताया जा रहा है कि युवक तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए मस्ती कर रहे थे। फिलहाल डीडी नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपी

हादसा डीडी नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ फेस 2 के पास शुक्रवार दोपहर 2 बजे के करीब हुआ। 35 साल की कुसुमलता दुबे अपने बच्चे के साथ घर की तरफ जा रही थी। इस दौरान ओडिसा नंबर की रजिस्टर्ड ब्लैक थार ने स्कूटी को इंद्रप्रस्थ गेट के पास टक्कर मार दी। एक्सीडेंट इतना जोरदार था कि महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी। सड़क पर गिरते ही महिला के सिर पर गंभीर चोटे आई और उसकी मौत हो गई।

संग में सवार बच्चे को आई गंभीर चोटें

महिला के साथ उसका 10 साल का बेटा भी स्कूटी में सवार था। बताया जा रहा है कि महिला बेटे को स्कूल से वापस घर ला रही थी। हादसे में बच्चा भी जख्मी हुआ है। उसके सिर में चोंटे आई है और पैर फैक्चर हो गया है। जिसे एम्स में भर्ती किया गया है।

लापरवाह युवकों की लापरवाही ने एक निर्दोष की ली जान

हादसे में पुलिस ने आरोपी कर चालक आकाश दास को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे। आरोपी इंद्रप्रस्थ के फेस-2 में किराए पर रहते है। घटना के दौरान आरोपियों के नशे में होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल के बाद हो पायेगी।

मामलें में डीडी नगर थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि हादसे की सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्कूटी सवार महिला की मौत हो गयी है, बच्चे को एम्स में एडमिट किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उससे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button