एक्सप्रेस-वे की विवादित सर्विस लेन ग्रिल लगाकर बंद:सिटी सेंटर मॉल के सामने बनाया गया नियम विरुद्ध कट पीडब्ल्यूडी ने हटाया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पंडरी स्थित एक्सप्रेस-वे पर सिटी सेंटर मॉल के सामने खोली गई विवादित सर्विस लेन बंद कर दी गई है। लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने सोमवार को अमलीडीह की ओर से ग्रील लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान इस हिस्से में सुरक्षा कारणों से डिवाइडर और ग्रील लगाई गई थी, ताकि तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो। इसके बावजूद बाद में सर्विस लेन में कट खोल दिया गया था। इससे वाहन सीधे सिटी सेंटर मॉल और आसपास की दुकानों की ओर मुड़ने लगे थे।
ने इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए सवाल किया था कि एक्सप्रेस-वे की संरचना में बदलाव कर सर्विस लेन किसकी अनुमति से खोली गई। खबर में यह भी सामने आया था कि कट खुलने से सबसे अधिक लाभ आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को हो रहा था, जबकि सड़क सुरक्षा प्रभावित हो रही थी। बता दें कि इस मामले में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय व कांग्रेस नेताओं ने भी विरोध किया था और पीडब्ल्यूडी अफसरों के खिलाफ देवेंद्र नगर थाने में एफआईआर करने की मांग की थी।
एक्सप्रेस-वे में अनियोजित कट खतरनाक
यातायात विशेषज्ञों के अनुसार एक्सप्रेस-वे जैसे तेज रफ्तार मार्गों पर अनियोजित कट सड़क सुरक्षा मानकों के विपरीत होते हैं और दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ाते हैं। कट खुलने के बाद यहां वाहनों के अचानक मुड़ने और रुकने की स्थिति बन रही थी। एक्सप्रेस-वे को सीमित प्रवेश और निकास बिंदुओं के साथ विकसित किया गया है, ताकि यातायात निर्बाध रूप से संचालित हो सके। कट बंद होने के बाद मूल यातायात व्यवस्था बहाल होने और सड़क सुरक्षा बेहतर होने की उम्मीद है।
यातायात व्यवस्था बेहतर होगी
सिटी सेंटर मॉल के सामने एक्सप्रेस-वे पर खोले गए कट को बंद कर दिया गया है। इससे एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहन चालकों को अनावश्यक बाधा और दुर्घटना के जोखिम से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।



