छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अगले 5 दिनों तक प्रदेश का मौसम रहेगा शुष्क, तापमान सामान्य से ऊपर; सुबह-शाम ठंड बरकरार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर: राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। फरवरी की शुरुआत में ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।

वहीं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल किसी भी तरह की बारिश गतिविधि नहीं हो रही है और आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button