ट्रेन में शराब पीकर बुजुर्ग महिला से बदसलूकी, पुलिस ने दो यात्री किए गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में वृद्ध महिला यात्री से बदसलूकी करने वाले दो यात्रियों के खिलाफ रेल प्रबंधन ने एफआइआर दर्ज कराई है। घटना 22 फरवरी की है।

अयोध्या से रायपुर आ रहीं 68 वर्षीय उषा शुक्ला और उनके पति के साथ कोच ए-1 में सफर कर रहे यात्री प्रवीण सिंह (बर्थ 24) और ए-2 कोच के यात्री गोपाल कासेर (बर्थ 14) ने अभद्रता की। भाटापारा से रायपुर के बीच दोनों आरोपित कोच के अटेंडेंट कैबिनेट के पास शराब पी रहे थे। नशे में उन्होंने महिला यात्री से दुर्व्यवहार किया।
सीटीआइ टी. नाग और वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक ने जांच में पाया कि कोच ए-1 में प्रवीण सिंह की सीट पर शराब की सामग्री भी मौजूद थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया है।
रेल मदद एप या 139 पर कॉल कर दें सूचना
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा के दौरान शिष्टाचार नियमों का पालन करें। रेलवे नियमों के विरुद्ध पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



