प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय
पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स छोड़ी, अब उड़ाएंगे यात्री विमान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई दिल्ली। बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान 60 घंटे पाकिस्तान की कैद में रहे पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान ने एयरफोर्स से रिटायरमेंट ले लिया है। उन्होंने गोवा की प्राइवेट एयरलाइन फ्लाई-91 जॉइन कर ली है। उनका सामान्य रिटायरमेंट 2037 में होना था, जब वे 54 वर्ष के होते।
बता दें अभिनंदन वर्तमान मिग से इजेक्ट होकर पीओके में गिरे थे, उन्हें पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था। भारत के दबाव के चलते 1 मार्च 2019 को वे वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आए थे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने 31 मार्च 2026 को वायुसेना छोड़ी और अगस्त में प्राइवेट एयरलाइन जॉइन की। करीब दो दशक की सर्विस के बाद अब वे कॉमर्शियल यात्री विमान के पायलट होंगे।



