शक्ति बाला वेल फेयर फाउंडेशन की ओर से महिला दिवस के अवसर पर प्रेरणादायक फिल्म “द केरला स्टोरी टू ” कलर्स मॉल में 08/03/26 को निःशुल्क बालिकाओं के लिए कार्यक्रम।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्रीमती श्वेता ठाकुर द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य से एक केरला फाइल फिल्म दिखाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं को केरला फाइल लव जिहाद से बचने एवं समाज में अपनी संस्कृति की भूमिका को समझाने के लिए एक प्रेरणादायक फिल्म दिखाई गयी.
इस फिल्म के माध्यम से बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि वे अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों से घबराएँ नहीं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार स्वयं और अपने माता पिता के साथ मिलकर करें। साथ ही उन्हें शिक्षा का महत्व, आत्मसम्मान और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया गया.

संस्था का उद्देश्य है कि इस प्रकार की प्रेरणा दायक फिल्म वूमेन डे पर बालिकाओं को जागरूक बनाने, अपने अधिकारों को समझें और अपने जीवन की महत्ता को समझते हुए, अपने संस्कृति को बढ़ावा देकर अपने परिजन के साथ मिलकरआगे बढे, व समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए है इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



