Colon Cancer अब 30 के आसपास के युवाओं में भी इसके मामले तेजी से सामने आ रहे हैं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पहले कोलन कैंसर को बढ़ती उम्र की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब 30 के आसपास के युवाओं में भी इसके मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए और जांच करा ली जाए, तो इलाज आसान और ज्यादा असरदार हो सकता है।
समस्या यह है कि काम के दबाव और फास्ट लाइफस्टाइल के चलते युवा अक्सर इन संकेतों को गैस, एसिडिटी या सामान्य पेट की परेशानी समझकर टाल देते हैं। आइए जानते हैं
कोलन कैंसर के 5 शुरुआती लक्षण
1. आंतों से जुड़ी समस्याएं
अगर 2–3 हफ्तों से ज्यादा समय तक बार-बार दस्त लगना, लंबे समय तक कब्ज रहना, स्टूल का बहुत पतला होना या उसकी बनावट में बदलाव दिखे, तो इसे केवल डाइट की समस्या न समझें। यह आंतों में सूजन, रुकावट या किसी शुरुआती ग्रोथ का संकेत हो सकता है, खासकर युवाओं में।
2. पेट में लगातार दर्द या सूजन
कभी-कभार गैस या एसिडिटी सामान्य है, लेकिन अगर पेट में लगातार दर्द, ऐंठन या सूजन बनी रहे और दवाओं से भी आराम न मिले, तो इसे गंभीरता से लें। साथ में भूख कम लगना या खाना खाने के बाद भारीपन महसूस होना भी चेतावनी संकेत हो सकता है।
3. स्टूल में खून दिखना
अक्सर युवा स्टूल में खून देखकर इसे बवासीर मान लेते हैं, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। चमकीला लाल, गहरा लाल या काले रंग का स्टूल अंदरूनी ब्लीडिंग का संकेत हो सकता है। अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं—यह कोलन कैंसर का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है।


