छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

NHMMI सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की घटना की 5 सदस्यीय टीम करेगी जाँच

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। NHMMI नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की घटना की जांच होगी। मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांच सदस्यीय कमेटी घटना की जांच करेगी। प्रथम दृष्ट्या हॉस्पिटल और रेड एयर एम्बुलेंस की लापरवाही दिखाई दे रही है। जांच कमेटी गठित कर दी गई है जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विदित हो कि दो दिन पहले ऑक्सीजन की कमी से एयर एंबुलेंस में महिला की मौत हुई थी। Mritikaपरिजनों ने NHMMI नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और रेड एयर एंबुलेंस इलाज के नाम पर हत्या करने का आरोप लगाया था। दोनों संस्थाओं पर कार्रवाई करने की मांग की थी। मृतक के बेटे ओम खेमानी ने आरोप लगाया कि उनकी मां की मौत नहीं हुई, बल्कि उनकी हत्या की गई है। ओम खेमानी ने बताया कि उनकी मां भारती देवी के इलाज के लिए उन्हें दो सितंबर को NHMMI नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां से उन्हें अस्पताल ने हैदराबाद के लिए रेफर किया।

इस दौरान अस्पताल ने ही उन्हें अस्पताल में मौजूद रेड एयर एम्बुलेंस के कार्यालय से संपर्क कर हवाई मार्ग से ले जाने का सुझाव दिया था। इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने के बाद मशीन में खराबी के कारण ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो पा रही थी, जिससे मरीज की स्थिति बिगड़ने लग गई।

इसके 15 मिनट बाद ही हैदराबाद में लैंड करने वाले एयर एम्बुलेंस को रायपुर में वापस उतार दिया गया। इसके बाद जब वह उन्हें वापस NHMMI नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर आ रहे थे तब रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।

Related Articles

Back to top button