छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कांकेर पुलिस ने जप्त 178 किलो गांजा सहित 83 लाख के मादक पदार्थ किए नष्ट

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांकेर। जिले की पुलिस ने 32 एनडीपीएस मामलों में जब्त किए गए 83 लाख रुपए से अधिक कीमत के मादक पदार्थों को शुक्रवार को नष्ट कर दिया है। इनमें 178.100 किलोग्राम गांजा, 565 नशीली टैबलेट और 121 नशीली सिरप शामिल हैं । जब्त सभी मादक पदार्थों को जगदलपुर के थाना कोड़ेनार क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायकोट स्थित वज्र मेटालिक प्राइवेट लिमिटेड के भस्मीकरण संयंत्र में जलाकर नष्ट किया गया। कांकेर पुलिस जिले में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, बिक्री, भंडारण और सेवन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करने से इनके दोबारा इस्तेमाल या अवैध बाजार में पहुंचने की संभावना खत्म हो जाती है।
कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारनष्टीकरण से पहले समिति और गवाहों की मौजूदगी में जप्त मादक पदार्थों की तौल की गई, इसके बाद पंचनामा तैयार किया गया। सभी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान पर्यावरण विभाग, जगदलपुर के वैज्ञानिक घनश्याम सिंह, कांकेर के जिला आबकारी अधिकारी मधुकर श्याम हरित और उपनिरीक्षक दयालू राम साहू मौजूद रहे। इनके अलावा डीसीबी/डीसीआरबी प्रभारी, संबंधित मामलों के मालखाना मुंशी और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button