प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

इंदौर: सांसद प्रतिनिधि के जन्मदिन पर ‘रौब’ दिखाना पड़ा भारी, छात्र नेता आयुष भार्गव पर FIR दर्ज

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 इंदौर। सांसद शंकर लालवानी के प्रतिनिधि पंकज फतेचंदानी के जन्मदिन पर रैली निकाल कर कार में स्टंट करने वाले छात्र नेता आयुष भार्गव के खिलाफ पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। आयुष का कार (एमपी 09एवी 1186) में वीडियो बहुप्रसारित हुआ था। जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार 7 मार्च को पंकज का समर्थकों द्वारा जन्मदिन मनाया गया था। आयुष ने कार और बाइक का काफिला निकाला था।

इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करना पड़ा भारी

आयुष कार के सनरुफ से बाहर निकल कर स्टंट किया और उसका वीडियो भी इंस्टाग्राम आइडी पर अपलोड किया। पुलिस ने सोमवार रात आयुष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार टावर चौराहा से सिंधी कालोनी तक निकले इस काफिले की अनुमति नहीं ली गई थी। इस कारण यातायात बाधित हुआ है।

कार जब्त होगी, पंकज को भी मिल सकता है नोटिस

टीआइ अनिल गुप्ता के अनुसार मोटर व्हीकल एक्ट, बगैर अनुमति के रैली निकालने और आम जनता का जीवन संकट में डालने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आयुष की कार भी जब्त करेगी। आयुष के कथन के बाद पंकज को भी नोटिस जारी किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button