प्रमुख खबरेंमनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्सराष्ट्रीय

IND vs NZ: भारतीय टीम ने किया ईशान किशन के रिप्‍लेसमेंट का एलान, 21 साल के युवा की लगी लॉटरी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्‍ली। अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को शुक्रवार को चोटिल ईशान किशन के कवर के तौर पर न्यूजीलैंड के विरुद्ध दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। ईशान को सीरीज के पहले मैच के दौरान दाएं पैर की मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी, जिसके कारण वह पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। कुशाग्र भारत-ए टीम का हिस्सा थे, जिसे शनिवार से लिंकन में न्यूजीलैंड-ए के विरुद्ध तीन मैच की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज खेलनी है।

बीसीसीआई ने क्‍या कहा

बीसीसीआई ने कहा, ‘विकेटकीपर बल्‍लेबाज ईशान किशन को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में दाएं पैर की मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी, जिसके कारण वह पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। कुमार कुशाग्र को विकल्‍प के तौर पर टीम के साथ जोड़ा गया।’

भारत को बढ़त

याद दिला दें कि भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में दो गेंदें शेष रहते हुए चार विकेट से पटखनी दी थी। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। क्राइस्‍टचर्च में खेले गए मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 225/4 का स्‍कोर बनाया। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। अब भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को क्राइस्‍टचर्च में ही खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम की कोशिश सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने की होगी। वहीं, मिचेल सैंटनर की अगुवाई वाली न्‍यूजीलैंड की टीम सीरीज 1-1 से बराबर करने के लिए पूरा जोर लगाती हुई नजर आएगी।

कुमार कुशाग्र को मिलेगा मौका

यह देखना दिलचस्‍प होगा कि भारतीय टीम दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में कुमार कुशाग्र को प्‍लेइंग 11 में मौका देगी? ईशान किशन के चोटिल होकर दूसरे मुकाबले से बाहर होने के बाद कयास इसी बात के लगाए जा रहे हैं कि वैभव सूर्यवंशी को प्‍लेइंग 11 में मौका मिलेगा। हालांकि, टीम प्रबंधन के पास 21 साल के कुशाग्र को आजमाने का शानदार मौका होगा।

Related Articles

Back to top button