छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

राजधानी में नगर पालिक निगम ने बकाया कर वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। जोन क्रमांक 8 बकायादारों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए 8 व्यवसायिक परिसरों को सील कर दिया।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी में नगर पालिक निगम ने बकाया कर वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। जोन क्रमांक 8 के राजस्व विभाग ने लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए 8 व्यवसायिक परिसरों को सील कर दिया। यह कार्रवाई वार्ड क्रमांक 1 और 2 के अंतर्गत की गई।

कार्रवाई के तहत वीर सावरकर नगर वार्ड में कई बकायादारों के परिसरों को बंद किया गया, जिन पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की देनदारी लंबित थी। वहीं पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड में भी दो बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर ताला लगाया गया, जिन पर भारी बकाया राशि दर्ज थी।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि बकाया कर वसूली के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जो भी करदाता समय पर भुगतान नहीं करेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम ने सभी बकायादारों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया जमा कर प्रशासनिक कार्रवाई से बचें।

 

Related Articles

Back to top button