छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गैस की किल्लत के बीच अब सिलिंडर चोरी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। राजधानी में गैस की किल्लत के बीच अब सिलिंडर चोरी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। ताजा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात चोर एक मकान की दीवार फांदकर आंगन में रखा गैस सिलिंडर चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बजाज कॉलोनी सेक्टर-7, न्यू राजेंद्र नगर निवासी रितेश (45) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे सिविल इंजीनियर हैं और उनके घर के आंगन में एचपी कंपनी का खाली गैस सिलडर रखा हुआ था। सुबह करीब 4:30 बजे से पांच बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने घर की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और आंगन में रखा खाली गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गया।
पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद उन्होंने अपने स्तर पर सिलेंडर की काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद राजेंद्र नगर थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

2000 रुपये बताई गई कीमत

चोरी हुए सिलिंडर की कीमत करीब 2000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

आपूर्ति पर 20 से 25 प्रतिशत तक का कोटा निर्धारित

एलपीजी गैस सिलिंडरों की किल्लत गहराने पर तेल कंपनियों ने गैस एजेंसियों को होने वाली आपूर्ति पर 20 से 25 प्रतिशत तक का कोटा निर्धारित कर दिया है। यानी अब मांग के अनुरूप नहीं, बल्कि तय कोटे के आधार पर ही सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी। राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button