छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक युवक ने एक ही मंडप में दो युवतियों से शादी कर सबको चौंका दिया। शादी का कार्ड भी था खास

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक ऐसी शादी की तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। जहां आमतौर पर एक दूल्हा एक ही दुल्हन के साथ सात फेरे लेता है, वहीं 24 मार्च को एक युवक ने एक साथ दो युवतियों के साथ सात फेरे लिए।

शादी भी पूरे रीति-रिवाज और पारंपरिक तरीके से संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

दोनों से चल रहा था अफेयर

बता दें कि युवक का तीन वर्षों से दोनों युवतियों के साथ प्रेम संबंध था और दोनों युवतियां इस बात को जानती थी। यह शादी तीनों परिवारों की आपसी सहमति थी, जिसे समाज ने भी स्वीकारा। इसके बाद दोनों प्रेमिकाओं के साथ युवक ने शादी रचाई।

शादी के कार्ड पर भी थे दोनों के नाम

हालांकि, इस तरह की शादी शायद ही देखने को मिलती है। अब इस अनोखी शादी की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही हैं। दूल्हा हितेश यादव किसान है। उसने शादी से पहले बाकायदा कार्ड भी छपवाया था, जिसमें दोनों दुल्हनों के नाम अंकित थे।

डीजे पर जमकर हुआ जश्न

हल्दी से लेकर विवाह और उसके बाद पार्टी तक सभी कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुए। दूल्हा और दोनों दुल्हनों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया, वहीं गांव के लोगों ने भी इस अनोखी शादी का उत्सव मनाया।

ये हैं दूल्हा-दुल्हन

दूल्हा हितेश पिता गजेंद्र यादव निवासी बेलगांव (फरसगांव), कोंडागांव है। पहली वधु फुलमति निवासी शंकरपुर (फरसगांव) और दूसरी वधु यामिनी निवासी बनियागांव (धनोरा), कोंडागांव हैं।

क्या कहा है कानून?

23 मार्च को हल्दी की रस्में निभाई गईं, जबकि 24 मार्च को विवाह हुआ। इस शादी ने एक बार फिर परंपरा और कानून के बीच बहस को जन्म दिया है। हिंदू विवाह अधिनियम के तहत एक व्यक्ति एक समय में दो विवाह नहीं कर सकता, जब तक कि पहली पत्नी से विधिवत विवाह विच्छेद न हो।

 

Related Articles

Back to top button